Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली पुलिस का स्पष्टीकरण, BKU नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फर्जी

हमें फॉलो करें दिल्ली पुलिस का स्पष्टीकरण, BKU नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फर्जी
, शनिवार, 26 जून 2021 (15:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबरों को शनिवार को फर्जी बताया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया कि फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है। कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने भी बताया कि टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मलिक ने कहा कि पुलिस ने टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया था। वे अब भी गाजीपुर में विरोध स्थल पर हैं, जहां कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। विरोध स्थल पर संघर्ष की कोई स्थिति नहीं है।

 
दिल्ली पुलिस ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के विरोध मार्च की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों के प्रतिनिधि विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को 26 जून को ज्ञापन सौंपेंगे। दिल्ली का राज निवास सिविल लाइंस इलाके में स्थित है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा सांसद मेनका गांधी पर अजय विश्नोई की विवादित टिप्पणी,कहा शर्मिंदा हूं कि मेरी पार्टी की सांसद है