राजधानी में प्रदूषण से वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर तक पहुंची

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (18:26 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर तक पहुंच गई और पूर्वाह्न 11 बजे तक यहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 427 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह यहां धुंध थी और आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया जिससे प्रदूषण के रोकथाम के उपाय करने में मुश्किलें आईं।
 
 
नगर निगम के कर्मचारियों को सुबह शहर की कुछ जगहों पर वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए पानी छिड़काव करते हुए देखा गया। यहां के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब थी और यहां एक्यूआई-500 के करीब पहुंच गया। प्रदूषित हवा के कारण लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का चक्कर आने की शिकायत की। आसमान में धुंध की मोटी परतें देखी गईं।
 
मौसम विभाग ने बताया कि यहां पर हल्की ठंड महसूस की गई और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का आसार हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करवाया शत्रु विनाशक यज्ञ

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत, BSF जवान घायल

अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर महिलाएं लड़ेगी चुनाव: शिवराज

अगला लेख
More