नेताजी के पोते चंद्र बोस ने भाजपा से दिया इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (19:46 IST)
Netaji Subhash Chandra Bose's grandson Resigns : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने बुधवार को यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि पार्टी ने नेताजी के दृष्टिकोण को प्रचारित करने के वादे पूरे नहीं किए। चंद्र बोस 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने 2 बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे 2016 में विधानसभा चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव लड़े थे।
 
उन्होंने कहा, जब मैं भाजपा में शामिल हुआ तो मुझसे वादा किया गया था कि मुझे नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शरत चंद्र बोस की समावेशी विचारधारा का प्रचार करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बोस को 2016 में भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन 2020 के संगठनात्मक फेरबदल के दौरान पद से हटा दिया गया।
 
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे अपने त्याग पत्र में कहा है, तब मेरी चर्चा (भाजपा के साथ) बोस बंधुओं (नेताजी और उनके बड़े भाई शरत चंद्र बोस, जो स्वतंत्रता सेनानी थे) की समावेशी विचारधारा पर केंद्रित थी। तब और बाद में भी मेरी समझ यह रही कि मैं इस विचारधारा को भाजपा के मंच पर पूरे देश में प्रचारित करूंगा।
 
त्याग पत्र में कहा गया, धर्म, जाति और पंथ से परे सभी समुदायों को भारतीय के रूप में एकजुट करने की नेताजी की विचारधारा का प्रचार करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ भाजपा के ढांचे के भीतर आजाद हिंद मोर्चा बनाने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए यह जरूरी है।
 
चंद्र बोस ने कहा, इन प्रशंसनीय उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मेरे प्रयासों को केंद्र या पश्चिम बंगाल में राज्य स्तर पर भाजपा से कोई समर्थन नहीं मिला है। मैंने राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए बंगाल की रणनीति का सुझाव देते हुए एक विस्तृत प्रस्ताव रखा था। मेरे प्रस्तावों को नजरअंदाज कर दिया गया।
 
बोस ने कई मुद्दों पर राज्य नेतृत्व पर बार-बार निशाना साधा और पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर 2019 में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का भी विरोध किया। उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, काफी लंबे समय से वे पार्टी के संपर्क में नहीं थे। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने बिहार को दी 13500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: राष्ट्रीय मूल्यांकन में गुजरात 346 पंचायतों के साथ देश में शीर्ष पर

अगला लेख