Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

Advertiesment
NEET UG 2026 Result
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) यानी NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। एजेंसी ने तय समय के भीतर रिजल्ट जारी किया है ताकि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पूरी की जा सके।  इस वर्ष NEET UG 2026 में 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है और वो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
खास बात यह है कि सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं, जो मेडिकल शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।  NTA ने इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 13 भाषाओं में किया था, जिससे विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों को अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिला। अब परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
ALSO READ: क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस
आंसर की जारी होने के करीब एक घंटे बाद रिजल्ट भी जारी किया गया है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही एनटीए ने बताया है कि रिजल्ट समय पर जारी किया गया है ताकि छात्रों के लिए मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल बिना किसी देरी के समय पर चल सके। इस परीक्षा में देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 केंद्रों पर करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

दोबारा हुई थी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। इसके बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) 21 जून 2026 को आयोजित की। एनटीए ने रिजल्ट जारी करने से लगभग 1 घंटे पहले आंसर की जारी की थी। टॉप रैंकर्स, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और भाषा-वाइज पार्टिसिपेशन की पूरी लिस्ट भी एनटीए की वेबसाइट पर है। 720 में से सबसे ज्यादा 715 स्कोर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने हासिल किया है।

11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई

  • मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग के लिए समय पर जारी हुआ रिजल्ट
  • लगभग सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से टॉपर्स
  • क्वालिफाई करने वाले 58% से अधिक उम्मीदवार महिलाएं
  • 13 भाषाओं में आयोजित हुई परीक्षा
 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) – NEET (UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम निर्धारित समय पर जारी किया गया है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ सके।
 

करीब 20 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

NEET (UG) 2026 में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष तथा अन्य संबद्ध स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।
 
सभी उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर ऑल इंडिया टॉपर्स, राज्यवार टॉपर्स, श्रेणीवार टॉपर्स (SC, ST, OBC-NCL, Gen-EWS, PwBD, PwD), कट-ऑफ अंक तथा भाषा-वार भागीदारी की सूची भी जारी की गई है।
 

NEET UG 2026 परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

  • करीब 20 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
  • 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।
  • देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
  • परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई।
  • सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।
     

टॉप रैंकर्स की प्रोफाइल

 
720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 138 उम्मीदवार हैं।
 
इनमें:
 
  • 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए।
  • 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।
  • राज्यों में सफल उम्मीदवारों का प्रदर्शन
 
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।
 
उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार क्वालिफाई हुए।
लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए।
 

प्रमुख राज्य टॉपर्स

जिग्मेट यांगचेन लामो (लद्दाख) – 530 अंक
ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) – 606 अंक
फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप) – 573 अंक
 
सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों से भी राज्य टॉपर्स सामने आए हैं।
 
17 राज्य टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए।
26 राज्य टॉपर्स के अंक 690 से अधिक रहे।
टॉप 138 उम्मीदवार 66 शहरों से
 
देशभर के 66 शहरों से कुल 138 टॉप रैंकर्स हैं।
 

705 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 17 उम्मीदवार आठ राज्यों से हैं:

 
पंजाब
हरियाणा
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र
बिहार
तमिलनाडु
तेलंगाना
स्कोर वितरण
700 से अधिक अंक: 19 उम्मीदवार
650 या अधिक अंक: 1,492 उम्मीदवार
600 या अधिक अंक: 10,160 उम्मीदवार
500 या अधिक अंक: 90,780 उम्मीदवार
सबसे अधिक अंक
 
720 में से 715 अंक प्राप्त कर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पंशुल बंसल (हरियाणा) संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉपर बने हैं।

श्रेणीवार सफल उम्मीदवार

सामान्य (General): 2.91 लाख
OBC-NCL: 5.12 लाख
SC: 1.59 लाख
ST: 63,716
Gen-EWS: 95,026
PwBD: 3,666
PwD: 303
 
सभी श्रेणियों के कट-ऑफ अंक और प्रतिशतक (Percentile) भी साथ में जारी किए गए हैं।
 
महिलाओं का शानदार प्रदर्शन
 
सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।
 
परीक्षा देने वाली 56.8% महिलाओं ने सफलता प्राप्त की।
जबकि 55.1% पुरुष उम्मीदवार क्वालिफाई हुए।
13 भाषाओं में आयोजित हुई परीक्षा
 

NEET (UG) 2026 का आयोजन निम्नलिखित 13 भाषाओं में किया गया:

 
  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • असमिया
  • बंगाली
  • गुजराती
  • कन्नड़
  • मलयालम
  • मराठी
  • ओड़िया
  • पंजाबी
  • तमिल
  • तेलुगु
  • उर्दू

समय पर कैसे घोषित हुआ परिणाम

 
NTA ने इस बार परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को तकनीकी रूप से पुनर्गठित (Re-engineering) किया, जिससे कई चरण समानांतर रूप से पूरे किए गए।
 

मुख्य समय-सीमा:

 
25 जून 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी
25–28 जून 2026: आपत्ति दर्ज कराने का अवसर
13–15 जुलाई 2026: स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स उपलब्ध कराए गए
16 जुलाई 2026: फाइनल आंसर-की जारी
16 जुलाई 2026: NEET UG 2026 का परिणाम घोषित

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ