दंतेवाड़ा में मुठभेड़, विधायक भीमा मंडावी की हत्या करने वाला नक्सली ढेर

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (10:11 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए और एक घायल हो गया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के कुवाकोंडा थाना क्षेत्र के धनिकरका और दुवालीकरका के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि कुवाकोंडा थाना क्षेत्र में डीआरजी और जिला बल का संयुक्त दल गश्त के दौरान जब धनिकरका और दुवालीकरका के जंगलों में था, तभी नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली। घटनास्थल से मलांगिर एरिया कमेटी का सदस्य वर्गीस और एक अन्य नक्सली का शव मिला है।

इसके अलावा घटनास्थल से एक भरमार बंदूक और एक 315 बोर बंदूक बरामद हुई है। मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के महानिदेशक गिरधारी नायक ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली वर्गीस के सर पर पांच लाख रुपए का इनाम था और वह बारूदी सुरंग लगाने में माहिर था। नायक ने बताया कि वर्गीस के नौ अप्रैल को कुवाकोंडा थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल होने की सूचना है।

इस घटना में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी और चार अन्य पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हुआ है। घायल नक्सली को प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दंतेवाड़ा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। यहां 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं बृहस्पतिवार को राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख
More