छत्तीसगढ़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (18:12 IST)
Reward naxal arrested : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली सरजून यादव उर्फ पूतना को गिरफ्तार किया है। यादव ने 2021 में नक्सली संगठन छोड़ दिया और भूमिगत हो गया। पुलिस ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जशपुर जिले के भागलपुर गांव में एक किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने जिले के भागलपुर गांव से सरजून यादव उर्फ पूतना नामक नक्सली को गुरुवार को गिरफ्तार किया। नक्सली पर आठ लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि पूतना 2018 और 2020 के बीच नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का सदस्य था।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने 2020 में बलरामपुर जिले के सामरीपाठ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलजली गांव के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों पर गोलीबारी में शामिल था। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि सरजून अपने बड़े भाई भूपेन्द्र यादव के नक्सल संबंधी मामले में जेल जाने के बाद 2018 में नक्सली संगठन के संपर्क में आया था। इसके बाद वह नक्सलियों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति करने लगा।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह नक्सली नेता नवीन यादव के साथ जुड़ गया और तीन साल तक कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें 2020 में तीन सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग लगाना शामिल है।
 
उन्होंने बताया कि यादव ने 2021 में नक्सली संगठन छोड़ दिया और भूमिगत हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जशपुर जिले के भागलपुर गांव में एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यादव को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

'बम आ रहे हैं, यह डरावना है' IPL, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद डरी सहमी नजर आई चीयरलीडर [VIDEO]

SBI, PNB और अन्य बैंकों ने दिया दिलासा, ATM में पर्याप्त नकदी और वे पूरी तरह से सुचारु

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ IPL! BCCI ने कहा देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

अगला लेख
More