जहाज के अपहरण के प्रयास में शामिल समुद्री डाकुओं की तलाश में नौसेना

टीम को जहाज में कोई डाकू नहीं मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (16:30 IST)
  • चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचाया
  • नौसेना का आभार जताया
  • संदिग्ध जहाजों की तलाश जारी
Indian Navy : भारतीय नौसेना (Indian Navy) एक वाणिज्यिक जहाज का अपहरण करने के प्रयास में शामिल समुद्री डाकुओं का पता लगाने के लिए उत्तरी अरब सागर में संदिग्ध जहाजों की शनिवार को तलाश कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौसेना (Navy) ने शुक्रवार को लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज 'एमवी लीला नॉरफोक' (MV Leela Norfolk) के अपहरण का प्रयास नाकाम कर दिया था और इसमें सवार 15 भारतीयों समेत चालक दल के 21 सदस्यों को बचा लिया था।
 
नौसेना ने बताया कि अब इस जहाज के चालक दल के सदस्य प्रणोदन प्रणाली, बिजली आपूर्ति और 'स्टीयरिंग गियर' फिर से शुरू करने में लगे हुए हैं। इसने कहा कि इसके बाद 'एमवी लीला नॉरफोक' भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज की सुरक्षा में अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। नौसेना ने जहाज की मदद करने के लिए एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी8आई और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन तैनात किए हैं।
 
पोर्टल पर एक संदेश भेजा था : 'एमवी लीला नॉरफोक' ने 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था जिसमें बताया गया कि गुरुवार शाम अज्ञात सशस्त्र कर्मी जहाज पर सवार हो गए हैं। भारतीय नौसेना के विशिष्ट समुद्री कमांडो 'मार्कोस' ने उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज के अपहरण के प्रयास पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचा लिया।
 
नौसेना का आभार जताया : नौसेना ने अपहरण के प्रयास को नाकाम करने की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया। वीडियो में वाणिज्यिक जहाज के चालक दल के तीन भारतीय सदस्यों ने उन्हें बचाने के लिए नौसेना का आभार जताया। उनमें से एक ने कहा कि मुझे भारतीय नौसेना पर गर्व है।
 
नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस चेन्नई द्वारा निर्देशित मिसाइल विध्वंसक 15.15 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। समुद्री सुरक्षा ड्रोन एमक्यू9बी, पी8आई और अहम हेलीकॉप्टरों ने एमवी लीला नॉरफोक की लगातार हवाई निगरानी की। इसमें कहा गया है कि इसके बाद भारतीय नौसेना के विशिष्ट समुद्री कमांडो एमवी लीला नॉरफोक पर चढ़े और वहां तलाश अभियान चलाया।
 
टीम को जहाज में कोई डाकू नहीं मिला : नौसेना ने कहा कि टीम को जहाज में कोई डाकू नहीं मिला। भारतीय नौसेना के विमान द्वारा लगातार चेतावनी दिए जाने और भारतीय नौसेना के युद्धपोत द्वारा पीछा किए जाने के कारण संभवत: समुद्री डाकू रात में जहाज से भागने पर मजबूर हुए।
 
इसने कहा कि एमवी लीला नॉरफोक के चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचा लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं। भारतीय नौसैन्य बल इलाके में संदिग्ध जहाजों की तलाश कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में सामरिक रूप से अहम समुद्री क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। भारत के पश्चिमी तट पर 23 दिसंबर को लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमला किया गया था। हमले के वक्त जहाज के चालक दल में 21 भारतीय भी शामिल थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More