NPR पर मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए क्या है राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर

Webdunia
मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (14:53 IST)
मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (National population register) पर मुहर लगा दी है। यह मंजूरी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR को अपडेट करने के लिए दी गई है। आज हुई मोदी सरकार की कैबिनेट में इस पर मंजूरी दी गई है। दोपहर 3.30 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग की जाएगी।  जानिए क्या है NPR। एनपीआर के लिए 8500 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
 
ALSO READ: मोदी सरकार अब ला रही है NPR, जानिए NRC से कितना अलग
 
क्या है NPR  : नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी राष्ट्रीय जनगणना रजिस्ट्रर NPR के तहत 1 अप्रैल, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक नागरिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए देशभर में घर-घर जाकर जनगणना की तैयारी है। देश के सामान्य निवासियों की व्यापक पहचान का डेटा बेस बनाना NPR का मुख्य लक्ष्य है।  इस डेटा में जनसांख्यिकी के साथ देश के हर ना‍गरिक की बायोमीट्रिक जानकारी भी होगी। इसमें आंखों के रैटिना की जानकारी की तरह हर व्यक्ति की बायोमैट्रिक जानकारी भी होगी।
 
यह पूछा जा सकता है : व्यक्ति का नाम क्या है। परिवार के मुखिया से उसका संबंध क्या है। माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, शादीशुदा होने पर पति/पत्नी का नाम, लिंग, जन्म स्थान, नागरिकता, वर्तमान पता, पते पर रहने की अवधि, स्थायी पता, पेशा और शैक्षणिक स्थिति की भी जानकारी देनी होगी। कुछ और बातें पूछी जा सकती हैं, जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार से जुड़ी जानकारियां भी मांगी जा सकती हैं। ये भी पूछा जाएगा कि आप जहां रह रहे हैं वहां क्या 6 महीने से रह रहे हैं और क्या आगे 6 महीने तक रहने की संभावना है?
 
क्या होगा लाभ? : सरकार के पास देश के हर नागरिक की जानकारी होगी। NPR का उद्देश्य लोगों का बायोमीट्रिक डेटा तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ असली लाभार्थियों तक पहुंचाना भी है। देश की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा सकेंगे।
 
क्यों हो रहा है विरोध : NPR पर काम अगले साल अप्रैल से शुरू होगा लेकिन कुछ दलों ने अभी से इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने यह कहते हुए NPR का विरोध किया है कि इससे NRC की शुरुआत हो जाएगी। बंगाल और केरल सरकारें भी NPR का विरोध कर रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

Waqf Act पर Supreme Court में सुनवाई, 3 मुद्दों पर रोक की मांग, केंद्र ने कहा- जवाब किया दाखिल, अब आगे क्या

Gujarat: कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, आतंकवादियों के बजाय पत्रकारों को पकड़ रही है सरकार

ज्योति मल्होत्रा का ISI कनेक्शन, एजेंट से अंतरंग संबंध और वॉट्सऐप, स्नेपचैट से जासूसी, ये है चौंकाने वाली कहानी

मध्य प्रदेश में घायल व्यक्ति की जान बचाने पर मिलेंगे 25000 रुपए

बेंगलुरु बारिश से बेहाल, कई इलाके पानी में डूबे, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, 5 लोगों की मौत

अगला लेख