sawan somwar

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जेट परिवार के नाम लिखा भावुक पत्र

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (23:08 IST)
मुंबई। निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने एयरलाइंस के कर्मचारियों के नाम एक भावुक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने वित्तीय संकट से जूझ रही कंपनी को शुभकामनाएं दी हैं और कंपनी छोड़ने के अपने फैसले को उसके हित में दिया गया 'बलिदान' बताया है।
 
गोयल ने लिखा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि जेट एयरवेज मौजूदा संकटों से सकुशल पार पा सके। मैंने एयरलाइन में अपना पूरा नियंत्रण तथा हित छोड़ने का फैसला किया ताकि जेट परिवार का स्थायी हित साधा जा सके। यह मेरी दिली इच्छा है कि जेट एयरवेज न सिर्फ अपना अस्तित्व बचा सके बल्कि हर कर्मचारी को अर्थपूर्ण रोजगार और विकास के अवसर प्रदान कर सके।
 
उल्लेखनीय है कि गोयल ने ऋणदाता बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के निर्देश पर कंपनी के निदेशक मंडल तथा सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। वे बकाया ऋण के बदले बैंकों को शेयर जारी करने पर भी राजी हो गए हैं। इस फैसले से एयरलाइंस पर गोयल परिवार की नियंत्रक हिस्सेदारी नहीं रह जाएगी।
 
उन्होंने लिखा है कि भारतीय ऋणदाताओं के कंसोर्टियम के साथ पूरा सहयोग करते हुए मैंने उनकी हर शर्त मानी है। नकदी समय पर मिले, इसके लिए उन्होंने जहां कहा, मैंने दस्तखत किए ताकि कंपनी का भविष्य बचाया जा सके। मैं जेट एयरवेज के वृहद परिवार को तहे दिल से शुभकामना देता हूं कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो और आने वाले वर्षों में उन्हें असीम सफलता मिले। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अगला लेख