Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

हमें फॉलो करें पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 9 जून 2024 (21:40 IST)
Narendra Modi oath-taking ceremony live updates : 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद BJP के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार रविवार को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पीएम मोदी सहित 73 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। 
webdunia
ये बने कैबिनेट मंत्री : ईश्वर के नाम पर शपथ लेने वाले 73 वर्षीय मोदी के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जो यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री निरंतरता और अनुभव पर जोर दे रहे हैं, क्योंकि शपथ लेने वाले ज्यादातर नेता उनके दूसरे कार्यकाल में भी महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
 
5 साल बाद कैबिनेट में लौटे नड्डा : पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच साल बाद कैबिनेट में लौटे हैं, जबकि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोदी कैबिनेट में नए चेहरे हैं। भाजपा नेता पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण का पल-पल का अपडेट-

11:10 PM, 9th Jun
सोमवार को होगी मोदी कैबिनेट की पहली बैठक
राष्ट्रपति भवन प्रांगण में रविवार को शपथ ग्रहण करने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक सोमवार शाम को प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नवनियुक्त मंत्रियों की बैठक शाम पांच बजे मोदी के आवास पर होगी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया।

09:48 PM, 9th Jun
चन्द्रशेखर पेम्मासानी सबसे अमीर मंत्री
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 18वीं लोकसभा में मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सबसे अमीर मंत्री हैं। रविवार को राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पेम्मासानी लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार भी थे। उन्होंने सभी 8390 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 5705 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की।
 
कैबिनेट रैंक वाले मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 484 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जीतने वाले लोकसभा सांसदों में संपत्ति के लिहाज से वह छठे स्थान पर हैं। लोकसभा चुनाव में शीर्ष 10 सबसे अमीर विजेताओं में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले केवल दो लोग पेम्मासानी और सिंधिया हैं।

09:44 PM, 9th Jun
सावित्रि ठाकुर ने ली शपथ, कांग्रेस से बीजेपी में आए रवनीत सिंह बिट्टू को भी मंत्री पद
मध्यप्रदेश के धार से सांसद सावित्री ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।  दुर्गादास उइके, महाराष्ट्र के रावेर से सांसद रक्षा खड़से, पश्चिम बंगाल के बलूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार, रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव में हार मिली। इसके बावजूद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है। 

09:25 PM, 9th Jun
ये बने राज्यमंत्री : पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसग शांतनु ठाकुर, केरल के बने सुरेश गोपी, राज्यसभा सांसद एल मुरुगन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा, तेलंगाना के करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार, यूपी के बांसगांव से कमलेश पासवान, राजस्थान के अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, बिहार से राज्यसभा सांसद सतीश दुबे, झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ ने शपथ ली।

08:52 PM, 9th Jun
webdunia
ये बने स्वतंत्र प्रभार में मंत्री : यूपी की पीलीभीत सीट से सांसद बने जितिन प्रसाद ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, नॉर्थ गोवा से सांसद श्रीपद नायक, यूपी की महाराजगंज सीट से सांसद पंकज चौधरी, फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली।

08:43 PM, 9th Jun
जयंत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
webdunia
आरएलडी चीफ और जाट नेता जयंत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद बने डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। राजस्थान के बीकानेर से सांसद और पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे अर्जुन राम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पीएम के करीबी सीआर पाटिल ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।


08:30 PM, 9th Jun
webdunia
चिराग पासवान बने कैबिनेट मंत्री : चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ बिहार के हाजीपुर से सांसद और एलजेपी (आर) के नेता चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। चिराग एलजेपी के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे हैं।
 
अन्नपूर्णा देवी दूसरी महिला मंत्री : पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे निर्मला सीतारमण के बाद दूसरी महिला मंत्री बनीं। अन्नपूर्णा देवी झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद बनी हैं। अन्नपूर्णा लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है। किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने शपथ ली।

08:14 PM, 9th Jun
webdunia
ज्योतिरादित्य सिंधिया और भूपेंद्र यादव ने ली शपथ : ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद और भाजपा के आदिवासी चेहरे जुएल ओराम, बिहार के बेगूसराय से सांसद और भूमिहार जाति से आने वाले गिरिराज सिंह, पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे और ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव, गुना से सांसद और पिछली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पहली बार सांसद बने भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। राजस्थान के जोधपुर से सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखालत पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे थे। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

08:05 PM, 9th Jun
के राममोहन नायडू बने सबसे युवा कैबिनेट मंत्री
webdunia
के राममोहन नायडू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। के राममोहन नायडू मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। पिछली सरकार में संसदीय कार्यमंत्री और कर्नाटक से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतने वाले प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह और भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सर्वानंद सोनोवाल लगातार तीसरी बाद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। टीकमगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं और आठ बार लोकसभा सांसद रहे हैं।


07:56 PM, 9th Jun
एचडी कुमारस्वामी मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल
PM Modi Oath Ceremony Live: मोदी 3.0 कैबिनेट में कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद बने हैं। पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ और सांसद जीतनराम मांझी ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

07:44 PM, 9th Jun
खट्टर, सीतारमण, एस. जयशंकर ने ली शपथ
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एनडीए की तीसरी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं निर्मला सीतारामन ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. सीतारामन रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। मोदी सरकार 2.0 में विदेश मंत्री रहे एस जयशंकर ने नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। 

07:36 PM, 9th Jun
webdunia
शिवराज सिंह बने कैबिनेट मंत्री : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शपथ ली। शिवराज सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। 
 
जेपी नड्डा ने ली शपथ : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी शपथ ली।
 
गडकरी तीसरी बार बने कैबिनेट मंत्री : सांसद नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली एनडीए सरकारों में गडकरी कैबिनेट मंत्री रहे। 
 
अमित शाह ने ली शपथ : अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री थे। शाह गुजरात में चार बार विधायक रहे। लगातार दूसरी बार गांधीनगर सीट से सांसद बने। 

07:31 PM, 9th Jun
राजनाथ सिंह ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राजनाथ सिंह पिछली सरकार में रक्षा मंत्री थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से नवनिर्वाचित सांसद हैं। 

07:23 PM, 9th Jun
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति ने उन्हें शपथ दिलाई।    

07:18 PM, 9th Jun
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। 

07:04 PM, 9th Jun
webdunia
राष्ट्रपति भवन पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार, मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू।

06:55 PM, 9th Jun
शाहरुख खान और मुकेश अंबानी पहुंचे राष्ट्रपति भवन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

06:51 PM, 9th Jun
भाजपा सांसद अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल वेस्ट से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद किरेन रिजिजू और नागपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। 

06:39 PM, 9th Jun
अजित पवार भी पहुंचे
नाराजगी से इतर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व NCP नेता अजित पवार मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

06:28 PM, 9th Jun
मजदूर बोले हमें हीरो बना दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई मजदूरों को भी आमंत्रित किया गया है। इन मजदूरों ने कहा कि हमें तो सुपर वीवीआईपी वाली फीलिंग हो रही है। घर से और गांव से कई लोगों का लगातार कॉल आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम मजदूरों को हीरो बना दिया है।

06:27 PM, 9th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई मजदूरों को भी आमंत्रित किया गया है। इन मजदूरों ने कहा कि हमें तो सुपर वीवीआईपी वाली फीलिंग हो रही है। घर से और गांव से कई लोगों का लगातार कॉल आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम मजदूरों को हीरो बना दिया है।

06:16 PM, 9th Jun
प्रफुल्ल पटेल ने राज्यमंत्री बनने से किया इंकार : NCP (अजित पवार गुट) के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्‍ल पटेल को रज्‍यमंत्री का पद ऑफर किया गया है। उन्‍होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में राज्‍यमंत्री बनना मुश्किल है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें इंतजार करने के लिए कहा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दूसरी बार बने मंत्री, मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट में ली शपथ