ramcharitmanas
✕

नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते अयोध्या में राम मंदिर बने-महंत परमहंस

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (20:03 IST)
अयोध्या। अयोध्या में स्थित विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो।
 
एक अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार यह नहीं चाहती है कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरा अनशन जबर्दस्ती तुड़वाना चाहती है, इसके लिए बार-बार मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है तथा धमकियां भी दी जा रही हैं।
     
उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठने का मेरा मकसद यही था कि देश के प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें और श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन करें।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों से मुझे धमकी दिलाई जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर आप अनशन नहीं तोड़ेंगे तो आपको यहां से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे अनशन तोडऩा होता तो मैं शुरू क्यों करता? मेरे अनशन को लेकर सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल शुरू नहीं की गई है।
 
तपस्वी छावनी के महंत ने कहा कि आज भाजपा की सरकार राम मंदिर के नाम पर केन्द्र में पूर्ण बहुमत से है। इसके बावजूद भी रामलला टाट पट्टी में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि मैं घबराया हुआ हूं क्योंकि बार-बार प्रशासनिक अधिकारी आते हैं और मेरे ऊपर आमरण अनशन तोडऩे का दबाव बना रहे हैं। वे कहते हैं कि सरकार की तरफ से दबाव आ रहा है कि जल्द से जल्द आप अनशन तोड़ दीजिए। 
 
महंत ने कहा कि मैं एक सत्याग्रही हूं और गांधीवादी विचारधारा की तरह शांति एवं न्यायप्रिय ढंग से सरकार से मांग कर रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार अयोध्या आकर रामलला का दर्शन कर लें, लेकिन प्रधानमंत्री अयोध्या नहीं आना चाहते और न ही राम मंदिर के बारे में कुछ बोलना चाहते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मुझे परेशान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए विहिप सुप्रीमो अशोक सिंहल, महंत रामचन्द्रदास परमहंस, महंत अवैद्यनाथ जैसे लोग और लाखों कारसेवक शहीद हो गए। उसके बाद भी राम का मंदिर नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि अभी हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। मंदिर निर्माण के लिए जो भी होगा उसकी रक्षा श्रीराम करेंगे।
 
इस बीच डॉक्टरों की टीम ने भी शनिवार को उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जिसमें 15 किलो वजन कम पाया गया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि उनके स्वास्थ्य के लिए अनशन आगे घातक भी हो सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख