Hanuman Chalisa
✕

प्रधानमंत्री मोदी उठा सकते हैं एच-1बी वीजा का मुद्दा

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (16:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान एच-1बी वीजा का मुद्दा उठा सकते हैं। मोदी 25 और 26 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे जहां वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। 
 
व्यापार मंडल की मंगलवार को यहां हुई बैठक के बाद वाणिज्य सचिव रीता तेओतिया ने कहा, प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे में किन-किन मुद्दों पर बात होगी यह मैं नहीं कह सकती, लेकिन निश्चित रूप से यह (एच-1बी वीजा) भी संभावित मुद्दों की सूची में है।
 
अमेरिका द्वारा भारत सहित 16 देशों के साथ व्यापार असंतुलन को लेकर व्यापार की समीक्षा के बारे में सुश्री तेओतिया ने बताया कि निस्संदेह भारत इस सूची में नौवें स्थान पर है, लेकिन भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंध दोनों देशों के हित में हैं और हम उसे यही बताने की कोशिश करेंगे। इससे अमेरिका को सस्ते उत्पाद मिलते हैं। अमेरिका के आईटी उद्योग में भारतीय कर्मचारियों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। 
 
'मेक इन इंडिया' और 'अमेरिका फर्स्ट' को दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए विरोधाभासी मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि हर देश चाहता है कि कम से कम उसकी घरेलू खपत के लिए जरूरी चीजों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। इससे उसे फायदा होता है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख