अरुण जेटली को मनाने पहुंचे मोदी, किया कैबिनेट में शामिल होने का आग्रह

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2019 (21:13 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीमार चल रहे निवर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली से बुधवार रात मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा।
 
जेटली ने आज ही प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपने खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने का अनुरोध किया था।
 
मोदी उनसे मिलने के लिए  जेटली के निवास पर गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने जेटली से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के अपने निर्णय पर विचार करने के लिए कहा है।
 
मोदी गुरुवार को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
 
जेटली पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्होंने गत फरवरी में पिछली सरकार का अंतरिम बजट भी पेश नहीं किया था। (file photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

Karnataka: मंगलुरु में 2 पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त

RG Kar Hospital: बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े

अगला लेख
More