Hanuman Chalisa
✕

विश्वभर में भारत समाधान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (12:47 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की और कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर उपयोग हो सकने वाले समाधान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा और अनुसंधान तक, एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र पैदा किया जा रहा है जो नवोन्मेष का माध्यम बन गया है।

देश 3 शीर्ष स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और नवोन्मेष एवं स्टार्टअप इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 'आईआईटी-मद्रास' में 'सिंगापुर इंडिया हैकाथन 2019' में कहा, हम 2 बड़े कारणों से नवोन्मेष को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहला कारण यह है कि हम भारत की समस्याओं को सुलझाने के लिए आसान समाधान चाहते हैं, ताकि जीवन सरल हो सके। उन्होंने कहा, दूसरा कारण यह है कि हम भारत के लोग, पूरी दुनिया के लिए समाधान तलाशना चाहते हैं। वैश्विक स्तर पर प्रयोग होने वाले भारतीय समाधान। यह हमारा लक्ष्य एवं प्रतिबद्धता है।

मोदी ने विभिन्न समाधानों के साथ हैकाथन में भाग लेने वालों की सराहना करते हुए कैमरा संबंधी एक नवोन्मेष का जिक्र किया और कहा कि यह संसद में उपयोगी होगा।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के ठहाकों के बीच कहा, मुझे मुख्य रूप से वह कैमरा अच्छा लगा जो बताता है कि कौन ध्यान दे रहा है। आप जानते हैं कि अब क्या होगा, मैं संसद के अपने अध्यक्ष (ओम बिरला) से बात करूंगा और मुझे भरोसा है यह सांसदों के लिए बहुत लाभकारी होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख