shiv chalisa

International Yoga Day: : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग

Webdunia
शुक्रवार, 21 जून 2019 (07:01 IST)
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में करीब 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।
 
रांची जिले के उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ 21 जून को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग 40 हजार लोग योग करेंगे।

इसके सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।
 
रे ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक पेयजल पॉइंट, 400 अस्थायी शौचालय, 100 पानी टैंकर, मेडिकल टीम, 21 एम्बुलेंस, 8 मेडिकल रेस्पॉन्स टीम, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
 
उपायुक्त ने बताया कि मोदी के साथ मंच पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद एसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख