ramcharitmanas

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचंड जीत के बाद देशवासियों से किए 3 बड़े वादे

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (20:22 IST)
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी के मुख्‍यालय में पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह भी थे। मोदी और शाह ने हाथ उठाकर जीत की खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से 3 बड़े वादे किए। मोदी ने कहा कि बदनीयत, बदइरादे से काम नहीं करूंगा। मेरे अपने लिए कुछ नहीं करूंगा। मेरे समय का पल-पल और शरीर का कण-कण देश के लिए रहेगा। उन्होंने देशवासियों से कहा कि कोई कमी रह जाए तो मुझे कोसते रहना।

- मैं सार्वजनिक रूप से जो बातें बताता हूं, उन्हें जीने की पूरी कोशिश करूंगा।
- मोदी ने कहा कि कभी कोई कमी रह जाए तो मुझे कोसते रहना। 
- मोदी ने कहा कि मेरे समय का पल-पल, मेरे शरीर का कण-कण सिर्फ और सिर्फ देशवासियों के लिए है। मैं मेरे लिए कुछ नहीं करूंगा। 
- मोदी ने कहा कि देशवासियों से मेरा वादा, संकल्प है कि बदइरादे, बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा। 
- मोदी ने कहा कि भरोसा जैसे-जैसे बढ़ता है, जिम्मेदारी और बढ़ती है। 
- आपने इस फकीर की झोली बड़ी आकांक्षा-आशा के साथ भरी है। 2014 में मुझे जानते नहीं थे। 2019 में मुझ पर भरोसा किया। 
- सरकारों को बहुमत मिलता है, लेकिन देश सर्वमत से चलता है। 
- मोदी ने कहा कि हमारे घोर विरोधियों को भी देशहित के लिए साथ लेकर चलना है। संविधान हमारा सुप्रीम है, उसी की छाया में हमें चलना है।
- चुनाव में क्या हुआ, कोई क्या बोला, इन बातों को मैं भुला चुका हूं।
- मोदी ने कहा कि देश को समर्थ राष्ट्र की तरफ ले जाना है। 2024 से पहले देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
- मोदी ने कहा, आज की जीत को मैं जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करता हूं। मैं सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं चाहे वह किसी भी राजनीतिक दलों से आए हो। सभी को बधाई। सभी प्रतिनिधि देश की सेवा करेंगे इस विश्वास के साथ मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब महाभारत का युद्ध हुआ था तो श्रीकृष्ण से पूछा गया था कि आप किसके साथ हैं, आज जनता जनार्दन ने जवाब दिया है। तब श्रीकृष्ण ने जवाब दिया मैं हस्तिनापुर के लिए खड़ा था। आज के चुनाव में 130 करोड़ नागरिक श्रीकृष्ण की तरह भारत के लिए खड़े थे।
 
- पीएम मोदी ने कहा, भारत के लोकतंत्र के इतिहास में यह सबसे बड़ी घटना है, लोकतंत्र के इतिहास में लोकतंत्र के लिए मरना ये मिसाल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। मैं चुनाव आयोग, सुरक्षाबलों को बहुत उत्तम तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए हृदयपूर्वक बधाई देता हूं।
 
- पीएम मोदी ने बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा, देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया।
 
- अमित शाह के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पर संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज खुद मेघराज भी बीजेपी की जीत के उत्सव में शामिल हो रहे हैं।

-50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदीजी को मिला है।

- ये जीत इस मायने में भी ऐतिहासिक है कि देश के अंदर 50 सालों के अंदर कोई पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
- अमित शाह ने कहा कि ये देश की जनता की विजय है, मोदीजी के नेतृत्व में बीजेपी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। ये जीत सबका साथ, सबका विकास की नीति की जय है।
- अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस तरह की ऐतिहासिक विजय के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।

- अमित शाह ने कहा- भाजपा की महाविजय के महानायक हैं नरेन्द्र मोदी

- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मुख्यालय की एक गैलरी में खड़े होकर हजारों कार्यकर्ताओं को जीत का विक्ट्री साइन बनाकर अभिवादन किया।
- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बीजेपी दफ्तर पर दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नवीनतम

UP-Japan Investment Meet 2026 : जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक ताकत से खुलेगा निवेश का नया रास्ता, हजारों नौकरियों की उम्मीद

यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं, भारत की आर्थिक विकास यात्रा के ये 4 स्तंभ बनेंगे आधार: अश्विनी वैष्णव

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

104 हेल्थ हेल्पलाइन : एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

अयोध्या पुलिस का राजस्थान में बड़ा कांड! ₹2.80 लाख की रिश्वत लेते SI समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SSP ने किया सस्पेंड

अगला लेख