suvichar
✕

पीएम मोदी बोले, राहुल व प्रियंका में कौन बेहतर, यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (14:53 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा में कौन बेहतर' को कांग्रेस का अंदरुनी विषय बताते हुए कहा कि इसका निर्णय लेना उनका हक नहीं बनता।
 
टेलीविजन चैनल एबीपी न्यूज पर शुक्रवार को मोदी के प्रसारित साक्षात्कार में गांधी भाई-बहनों में से बेहतर नेता कौन है? इस बारे में पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कौन अच्छा या कौन बुरा, मैं व्यक्तिगत रूप से किसी से परिचित नहीं हूं, न कभी बैठकर कभी किसी विषय पर हमें चर्चा करने का सौभाग्य मिला है और इसलिए इसका निर्णय लेना मेरा हक नहीं बनता है। यह कांग्रेस पार्टी का अंदरुनी विषय है, उसे जो अच्छा लगे उन्हें नेता बनाए।
 
वाड्रा के वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी चुनाव जीते या हारे, यह निर्णय जनता का है। मोदी पहली बार बनारस नामांकन भरने गया था और बाद में जिस दिन चुनाव प्रचार पूरा हुआ, उस दिन मैंने जनसभा की इजाजत मांगी थी लेकिन वहां की सरकार ऐसी थी, वहां का राज्य निर्वाचन आयोग ऐसा था कि मेरे जनसभा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
गुजरात से बाहर बनारस से चुनाव लड़ने के लिए चुने जाने के सवाल पर मोदी ने कहा कि संगठन जो तय करे, वह मैं करता हूं तो उस समय संगठन के लोगों को लगा कि मुझे बनारस जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। डॉ. मुरली मनोहर जोशीजी ने वहां काफी अच्छा काम किया हुआ था। जोशीजी के आशीर्वाद थे और स्वाभाविक है कि पार्टी ने तय किया था, सो मैं चला गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख