Hanuman Chalisa

केंद्रीय योजनाओं का जन-जन तक लाभ सुनिश्चित करें राज्यपाल : मोदी

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (18:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संघीय ढांचे में राज्यपाल के पद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश के हर नागरिक को मिले।
 
मोदी ने यहां राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 49वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संघीय ढांचे और संवैधानिक तंत्र में राज्यपाल का पद केंद्र तथा राज्यों के बीच धुरी का काम करता है। राज्यपालों को इसे ध्यान में रखते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यापक अनुभव का लाभ उठाते यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। इस संदर्भ में उन्होंने राष्ट्रीय पोषण मिशन और गांवों के विद्युतीकरण जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कुछ ऐसे गांवों का दौरा कर सकते हैं जिनमें पहली बार बिजली पहुंची है।
 
उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल राज्यों के राज्यपालों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और वे शिक्षा, खेलों तथा वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में सरकार की पहलों का लाभ आदिवासी समुदाय तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। आदिवासी समुदाय ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसे डिजिटल संग्रहालय की मदद से समुचित पहचान मिलनी चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं और वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के माध्यम से युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समारोह का केंद्रबिंदु भी बन सकते हैं।
 
मोदी ने कहा कि गत 14 अप्रैल से शुरू हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत 16 हजार गांवों में केंद्र की 7 प्रमुख योजनाओं को पूरी तरह से लागू किया गया। इन गांवों की 7 समस्याओं का जनभागीदारी के जरिए समाधान किया गया है। आगामी 15 अगस्त तक इस अभियान के दायरे में 65 हजार और गांवों को लाया जाएगा। अगले साल होने वाले राज्यपालों के 50वें सम्मेलन की तैयारी अभी से शुरू कर दी जानी चाहिए जिससे कि यह वार्षिक आयोजन और अधिक सार्थक बन सके। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

अगला लेख