dharma sangrah

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर लगाई आरोपों की झड़ी

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (15:28 IST)
विजयपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का कर्नाटक से सफाया हो जाएगा। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिद्धरमैया सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि यहां एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जिस पर वित्तीय कदाचार के आरोप न लगे हों। 
 
बीजापुर जिले में एक चुनाव रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर फूट डालो और राज करो की नीति पर विश्वास करती है और भाई-भाई को लड़वाती है। लेकिन बसवेश्वर की इस भूमि के लोग ऐसा होने नहीं देंगे।
 
कर्नाटक में संख्या और सामाजिक दृष्टि से प्रभाव रखने लिंगायत समुदाय के लोगों का दिल जीतने की कोशिश में मोदी ने 12 वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर का बार बार जिक्र किया। 
 
राज्य में लिंगायत भाजपा का परंपरागत वोट आधार हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इस समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की सिफारिश की है। कई लोगों को कांग्रेस की यह सिफारिश भाजपा के वोट विभाजित करने की कोशिश लग रही है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से ही आते हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'मुझे एक भी मंत्री का नाम बता दीजिये जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हों।'
 
एक दिन पहले ही सिद्धरमैया ने अपने खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कानूनी नोटिस भेजे और उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी है। 
 
मोदी ने दावा किया कि यहां तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तक कर्नाटक में पार्टी के लिए जीत सुनिश्चित करने की राहुल गांधी की योग्यता पर भरोसा खो चुके हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं को तो यह तक लगने लगा है कि बेटा कर्नाटक में पार्टी की जीत में कोई मदद नहीं कर पाएगा। इसलिए मां को यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा जा रहा है कि प्रत्याशी कम से कम अपनी जमानत तो बचा सकें।' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख