suvichar
✕

बड़ा दावा, रची गई थी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ साजिश...

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (12:11 IST)
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के निवास पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी और पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद की बैठक होने की बात का खुलासा करने वाले भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने दावा किया कि उस बैठक में प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश रची गई थी। इसलिए डॉ. सिंह और अंसारी के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके जांच की जानी चाहिए।
 
अग्रवाल ने 6 दिसंबर की रात को राजधानी के जंगपुरा क्षेत्र में अपने पड़ोस में स्थित अय्यर के आवास पर हुई यह बैठक होने की जानकारी सबसे पहले सार्वजनिक की थी और उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को बाकायदा एक पत्र लिखकर इस बैठक के आयोजन एवं उसमें हुई बातचीत की जांच करने और अय्यर एवं अन्य नेताओं के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 124 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
 
अग्रवाल ने दावा किया कि उस बैठक में गुजरात चुनाव को लेकर कुछ योजना बनी थी और उसी के तहत अय्यर ने अगले दिन सुबह मीडिया को बुलाकर मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था। उन्होंने कहा कि मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहने के लिए अय्यर के मुंह का इस्तेमाल किया गया था।
 
दरअसल, यह डॉ. सिंह, अंसारी, पाकिस्तानी नेता एवं उच्चायुक्त और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं की देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के विरुद्ध सामूहिक दुर्भावना है। इसके लिए कांग्रेस के नेतृत्व को देश से माफी मांगनी चाहिए। इसकी बजाए वह उल्टे प्रधानमंत्री से माफी मांगने की बात कह रही है। यह 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाली बात है।
 
उन्होंने बताया कि अय्यर जंगपुरा एक्सटेंशन के मकान नंबर जी-43 में रहते हैं जबकि उनका घर एफ-1 है। 6 दिसंबर की देर शाम को उन्होंने देखा कि पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह, पाकिस्तान के उच्चायुक्त, कसूरी एवं अन्य गणमान्य लोग अय्यर के निवास पर आए थे और वहां भारी सुरक्षा इंतजाम थे। पाकिस्तानी उच्चायुक्त की कार उनके आवास के पीछे वाले हिस्से में खड़ी थी। वहां पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का जमावड़ा था।
 
उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई मीटिंग चल रही है। उन्होंने इसे सामान्य रूप में लिया और अपने गंतव्य चले गए। वे जब देर रात घर लौटे तो देखा कि अय्यर के घर वह मीटिंग जारी थी। उन्हें तब तो कुछ भी असहज नहीं लगा लेकिन जब अगले दिन अय्यर ने मीडिया को बुलाकर मोदी के विरुद्ध जहरीली टिप्पणी की तो वे हतप्रभ रह गए।
 
अग्रवाल ने कहा कि गुजरात में पहले चरण के मतदान के ठीक 2 दिन पहले 7 दिसंबर को  अय्यर का ऐसा बोलना और पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री का प्रोटोकॉल तोड़कर अय्यर के निवास पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मिलना कोई अलग-अलग बातें नहीं थीं। उस बैठक में इस बारे में बात हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वह बैठक भारत-पाकिस्तान संबंधों पर हुई थी। अगर ऐसा था तो विदेश मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय को सूचना क्यों नहीं दी गई थी, जो कि ऐसे मामलों में अनिवार्य होता है।
 
उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या यह केवल लापरवाही का मामला है या विशेष प्रयोजन के लिए जान-बूझकर किया गया कृत्य। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं सुना गया कि भारत सरकार के 2 शीर्ष पदाधिकारी रहे राजनेताओं ने इस प्रकार की गुप्त बैठकें कीं।
 
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो मीडिया में खबरें आने के बाद भी अंसारी या डॉ. सिंह की ओर से बैठक के बारे में भारत सरकार को कोई लिखित नोट भेजा जाता। विदेश मंत्रालय कह चुका है कि यह बैठक किसी ट्रैक-2 कूटनीति का हिस्सा भी नहीं थी इसलिए इस बैठक का निश्चय ही कोई खास मकसद था, जो देशहित के विपरीत और संदेहास्पद था।
 
अग्रवाल ने कहा कि देश की पूर्ण बहुमत से निर्वाचित लोकप्रिय सरकार एवं प्रधानमंत्री के विरुद्ध बेहद घृणित बयान देने और ऐसी साजिशें रचने वाले लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और एनआईए को गहन जांच करके पता लगाना चाहिए कि उस बैठक में वास्तव में क्या साजिश रची गई थी? (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख