कांग्रेस संस्कृति को लेकर मोदी ने साधा निशाना

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (10:28 IST)
बीदर (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परियोजनाओं को रोकने और उनमें देरी करने की कथित कांग्रेस संस्कृति पर रविवार को निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार ने इसे खत्म करने के लिए कदम उठाए हैं। वे 1,542 करोड़ रुपए की लागत से बनी 107 किलोमीटर लंबी बीदर-कलबुर्गी रेलवे लाइन का उद्घाटन करने के मौके पर बोल रहे थे। यह परियोजना 1994 में शुरू की गई थी।
 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कार्यसंस्कृति परियोजनाओं को रोकने के लिए अटकाना, लटकाना और भटकाना है। आपको भारत में ऐसी हजारों परियोजनाएं मिल जाएंगी जिन्हें राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए शुरू किया गया लेकिन बाद में रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजनाओं को लागू करने में देरी से इनकी लागत बढ़ गई और इस आपराधिक लापरवाही के लिए पहले की सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
 
मोदी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। कांग्रेस असंवेदनशील हो गई है। मैं हैरान हूं कि जब गुजरात में बाढ़ आई, वहां राज्यसभा चुनाव चल रहे थे। जब लोग बाढ़ में मर रहे थे, फसलें बर्बाद हो रही थीं और किसान परेशान थे तो उनके (कांग्रेस के) सभी विधायक बेंगलुरु में मजे कर रहे थे। उसी समय आयकर विभाग ने एक मंत्री के घर पर छापा मारा और नोटों के बंडल बरामद किए। 
 
उन्होंने कहा कि आपको हैरानी होगी कि नोटबंदी के कारण बैंकों में नोट जमा कराए गए। हमने 3 लाख फर्जी कंपनियों का पता लगाया, जो हवाला में शामिल थीं और हर कंपनी के 1,000 बैंक खाते थे। इन 3 लाख कंपनियों को बंद करने के बावजूद किसी ने भी मोदी का पुतला नहीं फूंका। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) पर मोदी ने कहा कि सभी राज्य सरकारें इससे संबंधित फैसलों का हिस्सा थीं और इसे लागू करना सभी दलों का सामूहिक निर्णय था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उद्योग समुदाय को बताना चाहता हूं कि आप सुझाव दीजिए। मेरी सरकार खुले दिमाग से काम करती है। हम सभी सुधार करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया इस कार्यक्रम में नहीं आए। बताया जाता है कि वे अंतिम क्षण में आमंत्रित किए जाने को लेकर नाखुश थे। बहरहाल, उन्होंने एक वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी को कार्यक्रम में भेजा था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इसी वजह से कार्यक्रम से अपनी दूरी बना ली। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

क्या है PoK, LOC, सियाचीन, अक्साई चीन, शक्सगाम घाटी और LAC का इतिहास, समझिए आसान भाषा में

चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ा विवाद, विवादित क्षेत्र में दोनों ने फहराए झंडे

शाहिद अफरीदी ने की सारी हदें पार, भारतीय सेना पर लगाए गंभीर आरोप, सबूत दिखाने की भी की मांग, देखें Video

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल एक्शन की तैयारी, वेबदुनिया से बोले जी पार्थसारथी, दुनिया भारत के साथ

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए हमले, 4 लोगों की मौत, ट्रंप ने पुतिन से की यह अपील

अगला लेख
More