suvichar

रिमोट कंट्रोल सरकार, दामादों के‍ किस्से अब समाप्त : मोदी

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2015 (19:42 IST)
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार की पहली सालगिरह की पूर्वसंध्या पर सोमवार को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए दावा किया कि घोटालों, रिमोट कंट्रोल की सरकार, दामादों के किस्से अब समाप्त हो चुके हैं तथा देश अब उमंग, परिवर्तन और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
‘अच्छे दिन आने’ के मोदी सरकार के दावे की कांग्रेस द्वारा की जा रही आलोचनाओं के पलटवार में मोदी ने कहा कि जिनके बुरे दिन आए हैं, उन्हें चीखने-चिल्लाने दीजिए। उन्हें तो चीखना ही है, उनकी परेशानियां मैं समझता हूं और हम ऐसा करेंगे कि बुरा करने वालों के और बुरे दिन आएंगे। बुरा करने वालों के सारे बुरे कारनामे बंद होकर रहेंगे। और देश को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 
प्रधानमंत्री ने यहां भाजपा की पूर्ववर्ती जनसंघ के संस्थापकों में से एक चिंतक दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली नागला चंद्रभान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यह संप्रग सरकार एक वर्ष और रह गई होती और उसकी जगह नई सरकार नहीं चुनी होती, तो यह परिवर्तन नहीं आता।
 
उन्होंने अपने खास अंदाज में लोगों से सवाल किया कि पिछले एक साल में कहीं से घोटाले की कोई खबर आई क्या, भाई-भतीजावाद की खबर आई क्या, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने की खबर आई क्या, किसी नेता के दामाद या बेटे का कोई किस्सा कहानी हुई क्या? बुरे दिन गए कि नहीं? लूट का जमाना गया कि नहीं? 
 
मोदी ने कहा कि चुनाव के बाद मैंने वादा किया था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान संतरी बनूंगा। और तिजोरी पर किसी पंजे को नहीं पड़ने दूंगा। मैंने यह वादा निभाया कि नहीं, लूट का खेल बंद कराया या नहीं? (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

दतिया उपचुनाव में सीट बचाने में सफल रही कांग्रेस, भितरघात ने बीजेपी का हार की लिखी पटकथा

बांकीपुर में क्यों हारी भाजपा? प्रशांत किशोर की जीत के 5 बड़े कारण

बांग्लादेश में जो हुआ वो भारत के लिए वॉर्निंग, लेखिका तस्लीमा नसरीन क्‍या मैसेज देना चाहती हैं सरकार को?

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?