मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, खुलेंगे अहम राज

Webdunia
रविवार, 13 जनवरी 2019 (09:27 IST)
मुजफ्फरपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की अहम सहयोगी मधु उर्फ शाइस्ता परवीन के एक करीबी रिश्तेदार विक्की को शनिवार को गिरफ्तार किया। यहां की एक विशेष पोक्सो अदालत ने शुक्रवार को मधु को 48 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था।
 
पुलिस ने ‘स्वधार गृह’ से 11 महिलाओं और चार बच्चों की रहस्यमय गुमशुदगी के सिलसिले में यहां महिला थाने में पिछले साल 6 जून को दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में मधु की हिरासत की मांग की थी। स्वाधार गृह (आत्मनिर्भर महिलाओं का आश्रय गृह) का संचालन ठाकुर की एनजीओ के हाथों में था।
 
सूत्रों के अनुसार विक्की की गिरफ्तारी के साथ ही सीबीआई आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
आरोप है कि विक्की का काम मधु को आश्रय गृह ले जाना और वहां से लाना था। वह उसका करीबी रिश्तेदार है और उसी के साथ रहता था। मधु की सभी गतिविधियों में विक्की की संलिप्तता पाई गई है। विक्की को रविवार को विशेष पोक्सो अदालत में पेश किया जाएगा।
 
यह स्कैंडल पिछले साल मई में सामने आया था जब राज्य के समाज कल्याण विभाग ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज की सोशल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने की बात कही गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More