MP Political Crisis: भाजपा विधायक गुरुग्राम में, कांग्रेस विधायकों को भेज सकती है जयपुर

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (07:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र के बाद संकट में आई कांग्रेस सरकार अपने 92 विधायकों को एकजुट रखने के लिए जयपुर भेज सकती है। उधर भाजपा ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है, जहां से उन्हें गुरुग्राम के एक होटल में रखा गया है। 
 
ज्योतिरादित्य के समर्थन में कांग्रेस के बागी हुए 22 विधायकों के त्यागपत्र के बाद कांग्रेस ने अपने बाकी बचे विधायकों को एकजुट रखने के लिए यह कदम उठाया है। उधर भाजपा 105 विधायकों को विशेष विमान से दिल्ली ले गई है, जहां से उन्हें गुरुग्राम ले जाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा का सिलसिला शुरू हो गया और शाम तक 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिए।
 
इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई मालूम होती है। इस बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों के साथ ही चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भी दावा किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More