दिल्ली से उन्नाव लाया गया गैंगरेप पीड़िता का शव

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (22:21 IST)
उन्नाव। दुष्कर्म के आरोपियों समेत 5 लोगों द्वारा जलाए जाने के बाद गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराई गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की उपचार के दौरान मौत के बाद शनिवार रात शव उसके गांव लाया गया।
 
पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई थी। गुरुवार रात पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया गया था।
 
मृतका के परिवार को जब उसका शव सौंपा गया, तो मौके पर सपा के एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक उदय राज यादव और पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।
 
किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थी। गांव में वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही डेरा डाले हुए थे।

पीड़िता का शव गांव पहुंचते ही आंखें हुई : पीड़िता का शव जैसे ही उसके गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ गांव वालों ने भी अपना आपा खो दिया। जिंदगी से जंग हार चुकी गांव की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए क्या बूढ़े, क्या बच्चे, और क्या महिलाएं सिर्फ और सिर्फ न्याय की गुहार पूरे प्रशासनिक अमले से कर रही थी और प्रशासनिक अमले के किसी भी अधिकारी के पास गांव वालों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं था।
 
उन्नाव में स्वामी प्रसाद मौर्य और साक्षी महाराज का विरोध: उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिलने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे राज्य के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और स्थानीय सांसद साक्षी महाराज को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

पति से भरण-पोषण की हकदार नहीं है यह महिला, उच्च न्यायालय ने दिया यह अहम फैसला

पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

अगला लेख