सुप्रीम कोर्ट में 72 हजार से ज्यादा मामले लंबित

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (19:17 IST)
नई दिल्ली। विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि उच्चतम न्यायालय में 72062 और विभिन्न उच्च न्यायालयों में 59,45,709 मामले लंबित हैं। विभिन्न जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में 15 जुलाई 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार 4,19,79,353 मामले लंबित हैं। 
 
विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट और राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक जुलाई 2022 की स्थिति के अनुसार उच्चतम न्यायालय में 72,062 मामले लंबित हैं।
 
रीजीजू ने बताया कि 15 जुलाई 2022 की स्थिति के अनुसार विभिन्न उच्च न्यायालयों में 59,45,709 मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में 15 जुलाई 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार 4,19,79,353 मामले लंबित हैं।
 
उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों का निपटान न्याय पालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है और संबंधित न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकार के मामलों के निपटान के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। मंत्री ने कहा कि अदालतों में मामलों के निपटारे में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है और मामलों का समय पर निपटान कई कारकों पर निर्भर करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : कारगिल सरीखे लघु युद्ध हो सकते हैं सीमाओं पर, सेना हमले का जवाब देने की तैयारी में

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर की जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, IMD का बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम

Pahalgam Terror Attack : सिंधु जल संधि खत्म होने से कैसे बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान?

राहुल गांधी अमेरिका दौरा रद्द कर भारत लौटे, पहलगाम हमले पर CWC की बैठक में होंगे शामिल

अगला लेख