बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, इस साल 2050 से अधिक बार तोड़ा सीजफायर

Webdunia
रविवार, 15 सितम्बर 2019 (21:06 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने इस वर्ष बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिनमें 21 भारतीयों की मौत हो गई।
 
विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा कि हमने पाकिस्तान की तरफ से बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम के उल्लंघन, सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ और उनके द्वारा भारतीय नागरिकों और सीमा चौकियों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि केवल इस वर्ष बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिनमें 21 भारतीयों की मौत हो गई।
ALSO READ: इमरान खान ने माना, भारत से हुआ युद्ध तो हारेगा पाकिस्तान
 
उन्होंने कहा कि हमने लगातार पाकिस्तान से अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिए लिए कहने और नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की है।
 
ALSO READ: POK के लोगों को LOC पर ढाल न बनाए पाकिस्तान, इमरान के बयान पर भारतीय सेना का जवाब
 
प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान भारतीय बलों ने ‘बहुत संयम’ बरता है और बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन और सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ के प्रयास का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
 
ALSO READ: पाकिस्तान पर बरसा शरद पवार का प्यार, शिवसेना नाराज
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपने नीकिया और जंदरोट सेक्टरों में भारतीय जवानों की तरफ से संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया था। इसके ठीक एक दिन बाद विदेश मंत्रालय का यह बयान आया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

विवादित टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- मंत्री विजय शाह अगर मेरी पार्टी में होते तो उन्हें...

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

गुजरात के मंत्री बच्चूभाई का एक और बेटा गिरफ्तार, 71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में पुलिस का एक्शन

साल 2024 में 12000 करोड़ रुपए का यातायात जुर्माना, 9000 करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखंड में 6 बांग्लादेशियों और उनकी सहायता करने के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार

अगला लेख