Monsoon 2023 : केरल में रविवार को नहीं पहुंचा मानसून, IMD ने कहा- 3 से 4 दिन की हो सकती है देरी

Webdunia
रविवार, 4 जून 2023 (21:05 IST)
नई दिल्ली। Monsoon Update मानसून रविवार को केरल में दस्तक देने वाला था लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसमें 3  से 4 दिन की और देरी होने की आशंका जताई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है और इसकी शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है। मई के मध्य में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।
 
आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं में वृद्धि के साथ स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पश्चिमी हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और आज, 4 जून को पश्चिमी हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गई।
 
उसने कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बादल का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है और कल (सोमवार) आगे की अद्यतन जानकारी प्रदान की जाएगी।
 
वैज्ञानिकों ने कहा कि हालांकि, मानसून की शुरुआत में इस देरी से देश में खरीफ की बुआई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। दक्षिण-पूर्वी मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 को केरल पहुंचा था।
 
आईएमडी ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

हरियाणा को नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, भगवंत मान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण

अगला लेख