मानसून अपडेट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में होगी बारिश

Webdunia
रविवार, 24 जून 2018 (21:31 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग के डेटा से खुलासा हुआ है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में अब तक सामान्य या अधिक बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि सप्ताहांत मानसून गतिविधि ने जोर पकड़ लिया और मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो-तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर- पश्चिमी भारत के ऊपर मानसून से पहले की बारिश के लिए 27 जून से स्थितियां अनुकूल होने जा रही हैं।  दिल्ली में मानसून के 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है।

दक्षिण पश्चिमी मानसून निर्धारित सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को पहुंचा और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश हुई। हालांकि कल तक कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही। देश के चार मौसम विभागीय मंडलों में से केवल दक्षिणी प्रायद्वीप ही ऐसा क्षेत्र रहा जहां 29 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी-पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में क्रमश: 29 और 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। भारत के 36 मौसम विभागीय उपमंडलों में से 24 उपमंडलों में ‘कम’ और ‘बहुत कम’ बारिश हुई। इसका मतलब है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में ‘सामान्य’ या ‘अधिक’ बारिश हुई।

महापात्र ने कहा कि ‘मानसून 23 जून से मजबूत हुआ है। आज यह गुजरात के सौराष्ट्र (क्षेत्र), वेरावल, अहमदाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती की ओर बढ़ गया। पूर्वी दिशा में यह समूचे असम, उत्तर पश्चिमी बंगाल में जलपाईगुड़ी और दक्षिणी बंगाल में मिदनापुर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 27 जून को मानसून से पहले की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों तथा महाराष्ट्र के शेष हिस्सों और पूर्वी उत्तरप्रदेश में बारिश होगी।

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश : अगले 24 घंटो के दौरान असम, मेघालय, उपहिमालयीन पश्चिम बंगाल, गुजरात, कोंकर, गोवा, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट स्थानों पर धूलभरी आंधी अथवा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख