Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश ने ली राहत की सांस, एक महीने विलंब के बाद मानसून की विदाई

Advertiesment
Monsoon
नई दिल्ली। दक्षिणी पश्चिम मानसून ने 4 महीने बरसात के मौसम के बाद बुधवार से अपनी विदाई शुरू कर ली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में प्रति चक्रवात स्थिति बनने और नमी वाली स्थिति में लगातार कमी के बाद अब मानसून पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान से आज विदा हो गया। वैसे मानसून की विदाई की सामान्य तारीख एक सितंबर थी।

सबसे विलंब में मानसून की दर्ज विदाई 1961 में एक अक्टूबर को हुई थी। वहीं इसके बाद 2007 में 30 सितंबर को विलंब से मानसून की विदाई हुई थी। अगले दो-तीन दिन में भारत के अन्य हिस्सों से भी मानसून की विदाई की स्थिति बन गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजधानी दिल्ली में पहले प्याज ने रुलाया, अब टमाटर के तेवर हुए 'लाल'