मोहन भागवत बोले, भारत हिंदू राष्‍ट्र, हमें एकजुट होना होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (12:42 IST)
Mohan Bhagwat on hindu rashtra : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्‍ट्र है। अगर हमें सुरक्षित रहना है तो भाषा, जाति और प्रांत के मतभेदों और विवादों को खत्म करके एकजुट होना होगा।
 
उन्होंने कहा कि समाज में आचरण का अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य-उन्मुख होने का गुण होना आवश्यक है। इसी के साथ हमें एकजुट होना होगा, तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं।
 
भागवत ने कहा कि एक सबल राष्ट्र के प्रवासियों की सुरक्षा भी तब ही सुनिश्चित हो सकती है जब उनका राष्ट्र सबल हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई राष्ट्र निर्बल होता है, तो उसके प्रवासियों को देश छोड़ने के आदेश दे दिए जाते हैं।
 
संघ प्रमुख ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। हिंदू शब्द का प्रयोग देश में रहने वाले लोगों के सभी संप्रदायों के लिए किया जाता है। हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं, हालांकि हिंदू नाम बाद में आया। यहां रहने वाले भारत के सभी संप्रदायों के लिए हिंदू शब्द का प्रयोग किया जाता था।
 
उन्होंने कहा कि संघ कार्य की तुलना योग्य कार्य विश्व में नहीं है। सागर सागर जैसा है, गगन गगन जैसा है, वैसा ही संघ भी संघ जैसा ही है। संघ की किसी से तुलना नहीं हो सकती।

भागवत ने कहा कि सामाजिक समरसता, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और परिवारों के भीतर सौहार्द, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशी मूल्यों और नागरिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए, जो किसी समाज के बुनियादी घटक हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

जेल में बंद अपराधी कोई गुलाम नहीं, हाईकोर्ट ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

आसानी से भर सकेंगे आयकर, ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा शुरू

एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला : धर्मेंद्र प्रधान

Pahalgam Terror Attack : भारत के कड़े फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, ताबड़तोड़ बुलाई हाईलेवल मीटिंग

LIC अधिकारी को आतंकियों ने कलमा पढ़ने के लिए कहा था, CM डॉ. मोहन यादव ने सुशील नथानियल की पार्थिव देह को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख
More