मोहन भागवत बोले- भारत बन सकता है दुनिया के लिए गुरु

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (00:22 IST)
Mohan Bhagwat News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्व को एक ‘गुरु’ की जरूरत है और भारत वह ‘गुरु’ बन सकता है। भागवत ने कहा, हमारा देश परोपकार के लिए तैयार है। हमें दूसरों के ईश्वर का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। हमें दुनियाभर में सभी के साथ सद्भाव से रहना चाहिए। आरएसएस प्रमुख भागवत ‘विश्वगुरु भारत’ विषय पर एक कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे थे। संविधान के बारे में बात करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इसकी प्रस्तावना के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों को भी नहीं बदला जा सकता। 
ALSO READ: मोदी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का ब्रेक?
उन्होंने कहा, हर कोई सोचता है कि भारत को ‘विश्व गुरु’ होना चाहिए। दुनिया कुछ सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ रही है और सुविधाओं तथा सेवाओं में वृद्धि हुई है, लेकिन चारों ओर शांति नहीं है। दुनिया के कुछ हिस्सों में युद्ध हो रहे हैं, जबकि प्रदूषण बढ़ रहा है। जब बारिश की उम्मीद होती है, तब बारिश नहीं होती और जब बारिश होती है, तो बहुत नुकसान हो जाता है।
ALSO READ: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, दुनिया पर मंडरा रहा विश्व युद्ध का खतरा
उन्होंने कहा, दुनिया को एक गुरु की जरूरत है और भारत वह गुरु हो सकता है। हमारा देश परोपकार के लिए तैयार है। हमें दूसरों के ईश्वर का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। हमें दुनियाभर में सभी के साथ सद्भाव से रहना चाहिए। संविधान के बारे में बात करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इसकी प्रस्तावना के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों को भी नहीं बदला जा सकता। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

अगर भारत पाकिस्तान में छिड़ती है जंग तो क्या करें निवेशक?

Chhattisgarh: गरियाबंद में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बड़ी खबर, पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर ने किया कुकर्म!

भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण

NEET Test: एनएमसी ने 14 छात्रों का प्रवेश किया रद्द, 26 को निलंबित करने का आदेश

अगला लेख
More