मोहन भागवत का बड़ा बयान, देश के विभाजन पर उठाए सवाल...

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (23:57 IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश के बंटवारे का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि का विभाजन कभी न मिटने वाली वेदना है, ये दर्द तब खत्म होगा जब विभाजन निरस्त होगा। मोहन भागवत ने ये बात नोएडा में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कही।

खबरों के अनुसार, नोएडा में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करने आए आरएसएस प्रमुख ने देश के बंटवारे का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि ये नारों का विषय नहीं है, नारे तब भी लगते थे, लेकिन विभाजन हुआ। ये सोचने का विषय है।

भागवत ने कहा कि देश कैसे टूटा, उस इतिहास को पढ़कर आगे बढ़ना होगा। विभाजन के बाद भी दंगे होते हैं। दूसरों के लिए भी वही आवश्यक मानना जो खुद को सही लगे, यह गलत मानसिकता है। अपने प्रभुत्व का सपना देखना गलत है। राजा सबका होता है। सबकी उन्नति उसका धर्म है।

उन्होंने कहा कि जिसको हम अपनी प्रिय मातृभूमि मानते हैं, जिसकी स्वतंत्रता के लिए लोगों ने बलिदान दिए, इतनी पीढ़ियों ने संघर्ष किया, उस मातृभूमि का विभाजन हुआ। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जो खंडित हुआ उसको फिर से अखंड बनाना पड़ेगा।

भागवत ने गुरुवार को नोएडा में कृष्णा नंद सागर लिखित पुस्तक 'विभाजनकालीन भारत के साक्षी के लोकार्पण' समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि यह 2021 का भारत है, 1947 का नहीं। एक बार विभाजन हो चुका है, अब दोबारा नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More