मोहन भागवत बोले- राम मंदिर पर अब अड़ने का समय

Webdunia
रविवार, 25 नवंबर 2018 (22:59 IST)
नागपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अगर राम मंदिर मुद्दे न्यायपालिका के लिए प्राथमिकता नहीं है, तो सरकार को इसके लिए एक कानून लाना चाहिए।
 
नागपुर में 'हुंकार सभा' को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, 'मामला अदालत में है और निर्णय जल्दी ही दिया जाना चाहिए। यह भी साबित हो चुका है कि वहां मंदिर था। सुप्रीम कोर्ट मामले को प्राथमिकता नहीं दे रहा है और न्याय में देरी न्याय नहीं मिलने जैसा है।'
 
उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं सरकार कानून बनाएं। जिनको बनाना है वे सोचें कि ये कैसे बना सकते हैं। जल्‍दी से जल्‍दी से कानून बनना चाहिए। श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का औचित्य सिद्ध हो चुका है। सभी प्रकार के तर्क के बाद कोर्ट का निर्णय आया। अब कोर्ट के निर्णय को टाला जा रहा है।
 
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि मंदिर के मसले पर लड़ना नहीं है लेकिन अड़ना है। एक साल पहले मैंने कहा था कि धैर्य रखना लेकिन अब धैर्य नहीं रखना है बल्कि जन जागरण करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, अब रेडियो में विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल, मुख्‍यमंत्री नायडू का सनसनीखेज आरोप

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन से जुड़े प्रस्ताव पर हुआ मतदान, जानिए क्या रहा भारत का स्टैंड

अगला लेख
More