मोदी गुरुवार को जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (15:27 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनावरण करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
ALSO READ: गलवान मुठभेड़ के बाद मोदी और शी की पहली मुलाकात
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी और कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शनशास्त्र और मिशन आज भी युवाओं को आकर्षित करता है। भारत को इस महान हस्ती पर गर्व है, जो आज भी दुनियाभर में लाखों लोगों की प्रेरणा के स्रोत हैं।
 
प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। प्रधानमंत्री अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के युवाओं को सशक्त बनाने से देश भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनता है और दुनिया में उसकी छवि बनती है। भारत की समृद्धि और शक्ति उसके लोगों में समाहित है इसलिए सभी के सशक्तीकरण से ही देश को आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर ले जाया जा सकता है।
 
इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार ने टि्वट कर कहा था कि प्रधानमंत्री गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वामी विवेकानंद विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में वर्ष 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख
More