Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

दिल्ली चुनाव में भाजपा की महाविजय, क्या बोले मोदी...

हमें फॉलो करें दिल्ली चुनाव में भाजपा की महाविजय, क्या बोले मोदी...
नई दिल्ली , बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (14:56 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा पर भरोसा जताने तथा दिल्ली नगर निगम चुनावों में उसे शानदार विजय दिलाने के लिए दिल्ली के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार। मैं भाजपा फॉर दिल्ली टीम के कड़े श्रम की सराहना करता हूं जिसने एमसीडी में शानदार विजय दिलवाई।'
 
प्रधानमंत्री का यह ट्वीट दिल्ली के तीनों नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद आया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण चीन सागर में तनाव, चीन ने किया विमानवाहक पोत का जलावरण