Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डोकलाम पर मोदी के मंत्री का राहुल को जवाब, यह 60 के दशक का भारत नहीं

हमें फॉलो करें डोकलाम पर मोदी के मंत्री का राहुल को जवाब, यह 60 के दशक का भारत नहीं
, शनिवार, 25 अगस्त 2018 (23:46 IST)
पणजी। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने शनिवार को कहा कि डोकलाम संकट से जिस तरह से निपटा गया वह दिखाता है कि हम अब 1960 के दशक वाला भारत नहीं रह गए हैं और जो लोग इसे लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं, उनके पास शासन को लेकर बौद्धिक स्तर की समझ नहीं है।
 
यहां मापुसा में बोलते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि ताकत के जरिए ही शांति सुनिश्चित की जा सकती है, क्योंकि भारत की संभवत: परीक्षा ली जा रही है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि वे साफतौर पर बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें शासन व्यवस्था की कोई जानकारी, कोई समझ नहीं और कोई बौद्धिक ज्ञान नहीं है।
 
राहुल गांधी ने शुक्रवार को लंदन में कहा था कि चीन के साथ डोकलाम विवाद कोई अकेला मामला नहीं था बल्कि घटनाओं के सिलसिले का एक हिस्सा था और अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रक्रिया को ध्यान से देख रहे होते तो भारत इसे रोक सकता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीमार पिता को अस्पताल में छोड़ जकार्ता पहुंचे तेजिंदर, शार्ट पुट में जीता स्वर्ण