Publish Date: Wed, 18 Apr 2018 (09:32 IST)
Updated Date: Wed, 18 Apr 2018 (09:39 IST)
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के हलगेरी में मंगलवार रात एक हादसे में उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके काफिले को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
हेगड़े ने आरोप लगाया है कि उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।
रात करीब 11:30 बजे हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।