मोदी ने रवांडा के उद्यमियों को दिया निवेश का आमंत्रण

Webdunia
मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (22:13 IST)
किगाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा के कारोबारियों को भारत में निवेश का आज आमंत्रण दिया तथा कहा कि देश में उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

रवांडा की आधिकारिक यात्रा पर आए श्री मोदी ने यहां किगाली कन्वेंशन सेंटर में 'इंडिया - रवांडा बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा रवांडा के कारोबारी अगर भारत में विकास करना चाहते हैं तो भारत उन्हें हर प्रकार की सुविधा देने के लिए तैयार है। मैं उन्हें निमंत्रण देता हूं।

उन्होंने भारतीय उद्योगों से भी रवांडा के विकास में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रवांडा जिस आधुनिकता की दिशा में जा रहा है - चाहे बुनियादी ढाँचा हो या ग्रामीण विकास, आर्थिक गतिविधियां हों या छोटे उद्योगों का नेटवर्क खड़ा करना हो या कुटीर उद्योगों का - ये सारे विषय ऐसे हैं जिनमें भारत के व्‍यापार - उद्योग जगत के लोग मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन हमारा मंत्र तो सबका साथ, सबका विकास है। हम तो विकास करें ही, हमारे साथ जुड़कर चलने वाले सभी लोगों को विकास में मदद करें और हम साथ मिलकर के चलेगें।

प्रधानमंत्री ने उनके साथ गए व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि रवांडा आने का मतलब होता है कि आप के लिए पूरे अफ्रीका के द्वार खुल जाते हैं क्‍योंकि चाबी यहां पर है। पूरे अफ्रीका में रवांडा के मॉडल की चर्चा होती है, उसके विकास और प्रशासन की चर्चा होती है।

अच्छा प्रशासन, विकास, लोगों की प्रगति और समृद्धि तथा सामाजिक शांति उनके केंद्र में है और हम भारत के लोगों की प्रकृति को ये चीजें बहुत भाती हैं। भारत और रवांडा के पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात के जोधपुर का एक परिवार 19वीं सदी के अंत में यहां आया था और तब से लगातार भारतीय लोग यहां आते रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत के 'मेक इन इंडिया' अभियान में भी रवांडा को साझेदार बनाना चाहते हैं। ऊर्जा और डेयरी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच भागीदारी की बहुत संभावनाएं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख