Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सत्ता गंवा दी है। इसका बड़ा कारण किसानों का भाजपा के प्रति असंतोष को भी माना जा रहा है। मोदी सरकार इन राज्यों में मिली हार के बाद किसानों का असंतोष दूर करने के लिए 4 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार देश में 26.30 करोड़ किसान और उन पर निर्भर परिवारों का समर्थन पीएम मोदी के लिए आम चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार जल्द ही कृषि कर्ज माफ करने की योजना तैयार करेगी, हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।