मोबाइल टॉवर विकिरण का स्वास्थ्य पर असर नहीं

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2016 (14:09 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा में बुधवार को सदस्यों को आश्वस्त किया कि मोबाइल टॉवरों से होने वाले विकिरणों का स्वास्थ्य का कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है, इसके बावजूद लोगों में फैले भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
 
दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने सदन में भाजपा के नित्यानंद राय द्वारा प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले 30 साल में दुनिया भर में प्रकाशित करीब 25000 लेखों तथा वैज्ञानिक साहित्यों की समीक्षा की है, जिसने यह स्पष्ट किया है कि मोबाइल टावरों से होने वाले विकिरण से स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।
 
एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में विकिरणों को लेकर जैसे कानून हैं, उनसे दस गुना सख्त कानून भारत में रखे गए हैं, लेकिन विकिरण का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर लोगों में अब भी भ्रम की स्थिति है, जिसे दूर किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रयासरत है और इसके तहत हाल ही में देहरादून में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

सलमान खान को धमकाकर मांगे थे 5 करोड़, पुलिस से मांगी माफी

30 उड़ानों में बम की धमकी, यात्रियों में हड़कंप

कश्मीर में CIK का बड़ा ऑपरेशन, नए आतंकी समूह TLM के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़

हुंडई मोटर्स के शेयर ने निवेशकों को किया निराश, जानिए कितनी गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग?

अगला लेख
More