विरोध के चलते चीनी-फ्रांसीसी परमाणु परियोजना रद्द

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2016 (14:05 IST)
बीजिंग। चीन के एक शहर की ओर से बुधवार को कहा गया है कि हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के विरोध के चलते उसने संभावित चीन-फ्रांसीसी परमाणु परियोजना की तैयारियों को रोक दिया है। 
 
गुस्साए नागरिकों के कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण लियानयुआनगंग की सरकार ने एक माइक्रोब्लॉग पर कहा है कि परमाणु ईंधन प्रसंस्करण संयंत्र के लिए स्थान के चुनाव को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। 
 
इस सप्ताहांत पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सरकारी कार्यालयों का घेराव कर परियोजना को रद्द करने की मांग की थी। उन्हें अंदेशा है कि यह परियोजना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इन लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
 
चीन में प्रसंस्करण सुविधा विकसित करने के लिए साल 2012 में फ्रांस का परमाणु ईंधन समूह अरेवा चीन के सरकारी नेशनल न्यूक्लियर कॉर्प (सीएमएमसी) को मदद देने के लिए तैयार हुआ था। हालांकि तब यह नहीं बताया गया था कि संयंत्र की स्थापना किस स्थान पर होगी।
 
लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्वी प्रांत जियांगसु का तटीय शहर लियानयुआनगंग यह स्थान हो सकता है, क्योंकि सीएनएनसी इसके नजदीक ही एक नए और बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन का निर्माण कर रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसी गलती कर रही है कांग्रेस

साक्षी मलिक ने विनेश और बजरंग की खोली पोल, बबीता पर लगाया बड़ा आरोप

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

अगला लेख
More