Biodata Maker

मोबाइल सिग्नल नहीं मिलता, जल्द मिलेगी इस परेशानी से राहत

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (15:26 IST)
नई दिल्ली। अगर आप मोबाइल के घटिया नेटवर्क से परेशान हैं या फिर आपको सिग्नल नहीं मिलता है तो आपको इससे बड़ी राहत मिलने वाली है। जल्द ही आप अपने घर, ऑफिस या किसी भी ऐसी जगह से बिना नेटवर्क कॉल कर सकेंगे, जिसके लिए किसी लैंडलाइन या मोबाइल की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने ऐसे ही एक प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है और इस सर्विस को इंटरनेट टेलीफोनी के नाम से जाना जाएगा। 
 
जिन टेलीकॉम ऑपरेटर्स और दूसरी कंपनियों के पास टेलीफोनी लाइसेंस होंगे, वह ग्राहकों को यह सुविधा ऑफर कर सकेंगी। इसके लिए किसी भी तरह के सिम की जरूरत नहीं होगी और मात्र एक ऐप के जरिए इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। इंटरनेट टेलीफोनी को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने पिछले साल अक्टूबर में यह सुझाव दिया था।  
 
तब कॉल ड्रॉप की समस्या को खत्म करने के लिए नई कनेक्टिविटी का सुझाव दिया गया था। इसके पीछ मकसद है कि देश में बढ़ती कॉल ड्रॉप और घटिया नेटवर्क की समस्या को दूर किया जा सके। इंटर मिनिस्ट्रियल टेलीकॉम कमीशन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
इसके बाद रिलायंस जियो, बीएसएनएल, एयरटेल और दूसरे ऑपरेटर्स इस सर्विस की शुरुआत कर सकेंगे। ट्राई के सलाहकार अरविंद कुमार का कहना है कि नई कनेक्टिविटी सर्विस से ग्राहकों को फायदा मिलेगा और उनके पास ज्यादा ऑप्शन होंगे। खासकर ऐसे इलाकों में जहां सर्विस क्वॉलिटी की दिक्कत रहती है। इनमें ज्यादातर ऐसी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स या फिर ऐसे घर शामिल हैं जहां टेलीकॉम सिग्नल कमजोर रहते हैं, लेकिन वाईफाई की सर्विस अच्छी होती है।
 
ऐप के जरिए चलेगी इंटरनेट टेलीफोनी : प्रोसेस की पूरी जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट टेलीफोनी की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को एक ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप ऑपरेटर्स के जरिए दिए जाएंगे। हर ऑपरेटर का अपना अलग ऐप भी हो सकता है और इसके अलावा, 10 डिजिट का नंबर भी जारी किया जाएगा। 
 
यह नंबर बिल्कुल अभी के मोबाइल नंबर की तरह ही होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप अभी एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाद में जियो इंटरनेट टेलीफोनी ऐप लेते हैं तो आपको इसके लिए अलग से नंबर मिलेगा। लेकिन आप इस नंबर और ऐप का इस्तेमाल ब्रॉडबैंड के जरिए कर सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख