Hanuman Chalisa

भारत मोबाइल डाटा इस्तेमाल में चीन, अमेरिका से आगे

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (18:03 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल डाटा इस्तेमाल करने के लिहाज से भारत ने अमेरिका और चीन जैसे देशों को कॉफी पीछे छोड़ दिया है।
 
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने के बाद इस क्षेत्र में नई क्रांति देखी गई। जियो के आने के बाद दूरसंचार क्षेत्र में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उपभोक्ताओं की मौज हो गई।
 
दूरसंचार कंपनियों ने उपभोक्ताओं को अपने साथ बनाए रखने के लिए एक से एक आकर्षक प्लान ऑफर किए और ग्राहकों ने भी इसका लाभ उठाने में कोई कोर कसर नहीं रखी। इसके फलस्वरूप भारत ने डाटा इस्तेमाल करने के मामले में पिछले कुछ महीनों से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 
 
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि अद्भुत, मोबाइल डाटा इस्तेमाल करने के मामले में हम 150 करोड़ जीबी प्रतिमाह के साथ दुनिया के नंबर एक उपभोक्ता बन गए हैं। भारत में जितना हर माह डाटा इस्तेमाल हो रहा है इतना अमरीका और चीन में मिलाकर भी नहीं हो रहा है। श्री कांत ने हालांकि किसी स्रोत का उल्लेख नहीं किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam 2026: कितना कठिन था पेपर, कट-ऑफ पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट्स एनालिसिस

Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरने के बाद अचानक रॉकेट बना सोना, जानें 22 जून को आपके शहर में 22K और 24K का भाव

गूगल मैप्स से रास्ता ढूंढ रही महिला इंटर्न को भीड़ ने किया निर्वस्त्र, ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बर्बरता

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?

CM भूपेंद्र पटेल का युवाओं से आह्वान: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी युवा शक्ति

अगला लेख