Hanuman Chalisa

निर्भय मिसाइल का परीक्षण अगले सप्ताह

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2017 (18:12 IST)
नई दिल्ली। देश में ही बनी लंबी दूरी की शक्तिशाली सबसोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' एक बार फिर परीक्षण के लिए तैयार है और इसका पांचवां परीक्षण अगले सप्ताह किए जाने की संभावना है।
 
निर्भय प्रक्षेपास्त्र का विकास देश के अग्रणी रक्षा अनुसंधान संगठन डीआरडीओ द्वारा किया जा रहा है और खुद डीआरडीओ प्रमुख एस क्रिस्टोफर ने कहा कि यह मिसाइल परीक्षण की कसौटी पर परखे जाने के लिए एक बार फिर से तैयार है।
 
डीआरडीओ द्वारा यहां आयोजित सेमीनार से इतर उन्होंने कहा कि गत दिसंबर में इसके परीक्षण में बाधा बनी अड़चनों को दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया है और संभावना है कि अगले सप्ताह हम इसका परीक्षण करेंगे।
 
यह निर्भय का पांचवां परीक्षण है और इसका केवल एक बार ही सफल परीक्षण किया जा सका है। चौथे परीक्षण के दौरान निर्भय को दागने के बाद दूसरे चरण में इसके 'विंग्स'में दिक्कत आ गई थी। मार्च 2013 में किया गया निर्भय का पहला परीक्षण विफल रहने के बाद दूसरा परीक्षण सफल रहा था।  भारत की सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस के बाद विकसित की जा रही है। निर्भय 1000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और यह अपने साथ 300 किलोग्राम मुखास्त्र ले जा सकती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का कोर्ट का आदेश, इलाज के लिए बनेगी डॉक्टरों की टीम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, नई नियुक्तियां घोषित

छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

अगला लेख