सावधान, 3.6 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, जानिए वजह

Webdunia
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (07:33 IST)
नई दिल्ली। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती नहीं होने की सूरत में भारत में 2050 तक करीब 3.6 करोड़ लोगों के हर साल बाढ़ की चपेट में आने का खतरा होगा।
 
एक नए अध्ययन में ऐसा कहा गया है जिसमें हमारे जीवनकाल में शहरों, अर्थव्यवस्थाओं और तटरेखाओं को नए आकार में ढाल सकने के जलवायु परिवर्तन के सामर्थ्य को दर्शाया गया है। इसमें आगाह किया गया है कि सन् 2100 तक समुद्र में जलस्तर बढ़ने के कारण 4.4 करोड़ लोगों के हर साल बाढ़ की चपेट में आने का जोखिम होगा।
 
अमेरिकी एनजीओ 'क्लाइमेट सेंट्रल' की तरफ से किए गए इस अध्ययन में कहा गया कि 6 एशियाई देशों- भारत, चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और थाईलैंड में 2050 तक हर साल तटीय बाढ़ आने का खतरा होगा।
 
एनजीओ ने एक बयान में कहा कि ये परिणाम क्लाइमेट सेंट्रल द्वारा विकसित नए डिजिटल एलिवेशन मॉडल 'कोस्टल डीईएम' पर आधारित हैं। अध्ययन में कहा गया कि 2100 तक 2 और देश जापान और फिलीपींस में भी हर साल ज्वार बाढ़ आ सकती है, जहां 2.2 करोड़ लोगों के इसके जद में आने का खतरा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More