मिग-29 के विमान गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त, जानिए क्या है इस फाइटर प्लेन में खास

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (15:32 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का मिग-29के विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने कहा कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। नौसेना मुख्यालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
नौसेना ने एक बयान में कहा कि मिग-29के विमान गोवा में समुद्र के ऊपर नियमित उड़ान पर था और नौसैनिक अड्डे पर लौटते समय उसमें तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और तत्काल खोज एवं बचाव कार्य शुरू कर उसका पता लगा लिया गया। पायलट की हालत स्थिर है। घटना की वजह पता लगाने के लिए एक जांच बोर्ड का गठन किया गया है।
 
‘मिग-29के’ रूसी अंतरिक्ष विमानन कंपनी मिकोयान (मिग) द्वारा विकसित एक लड़ाकू विमान है। भारतीय नौसेना ने एक दशक पहले लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर में रूस से 45 ‘मिग -29के’ विमान खरीदे थे।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More