dharma sangrah
✕

भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ को दिया आवेदन

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (15:34 IST)
नई दिल्ली। भारत ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ से अनुरोध किया है। चोकसी के पास कैरेबियाई राष्ट्र की नागरिकता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक भारतीय दल को कुछ दिन पहले एंटीगुआ भेजा गया जिसने वहां अधिकारियों को चोकसी के प्रत्यर्पण का आवेदन दिया।
 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय दल ने शनिवार को वहां विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की और चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए आवेदन दिया। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 2 अरब डॉलर के घोटाले के कथित मास्टरमाइंड में से एक है और वह भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का रिश्तेदार भी है। देश के सबसे बड़े घोटाले में से एक की जांच कर रही सीबीआई और ईडी ने चोकसी को वांछित घोषित कर रखा है।
 
खबर के अनुसार चोकसी के नागरिकता अनुरोध को रोकने के संबंध में भारत द्वारा प्रतिकूल रिपोर्ट न देने पर एंटीगुआ के अधिकारियों ने नवंबर 2017 में उसे वहां की नागरिकता दे दी थी। सीबीआई ने भी विदेश मंत्रालय को चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए अपना अनुरोध भेजा था। चोकसी इस साल 4 जनवरी को भारत से भाग गया था और उसने 15 जनवरी को एंटीगुआ में शरण ली थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख