Hanuman Chalisa

लोकसभा में उठा मराठा आरक्षण का मुद्दा

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (15:15 IST)
नई दिल्ली। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में आरक्षण के लिए चल रहे मराठा समुदाय के आंदोलन का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि मराठा एवं धनगर समुदायों की मांगों को पूरा करके उनके साथ न्याय किया जाना चाहिए।
 
सदन में प्रश्नकाल के दौरान सुले ने मराठा आरक्षण आंदोलन मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में इस कानून-व्यस्था का मुद्दा खड़ा हो गया और ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को आंदोलनकारियों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने घोषणापत्र में मराठा और धनगर समुदायों को आरक्षण देने का वादा किया था।
 
राकांपा सदस्य ने कहा कि पहले भी मराठा समुदाय ने पहले भी आंदोलन किए और वे सभी आंदोलन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन इस बार सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है और मीडिया के माध्यम से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और महाराष्ट्र की सरकार से आग्रह है कि वे आंदोलन कर रहे लोगों से बातचीत करें और इन लोगों की मांगों को पूरा कर उनके साथ न्याय किया जाए।
 
शून्यकाल के दौरान राकांपा के धनंजय महादिक ने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मुद्दा उठाया और कहा कि डीजल की कीमतों में तीन महीने में एक बार बढ़ोतरी करने और उनकी दूसरी मांगों को पूरा किया जाए।
 
कांग्रेस के के. सुरेश ने दलित ईसाइयों की खराब आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को इनके लिए राष्ट्रीय कल्याण आयोग बनाना चाहिए।
 
भाजपा के ओम बिड़ला ने बाड़मेर में एक युवक की भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है, बांग्लादेश में हारुन इजहार की खुलेआम धमकी

इनकम टैक्स विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद समेत 4 शहरों में छापेमारी, CA और शिपिंग कंपनी रडार पर

अगला लेख