Publish Date: Sat, 29 Sep 2018 (19:43 IST)
Updated Date: Sat, 29 Sep 2018 (19:45 IST)
पुणे। दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय रहा, जबकि कई राज्यों में मानसून कमजोर पड़ गया है।
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश में मानसून कमजोर पड़ रहा है।
अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है और कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक राज्य, केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और कड़कती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तटीय गुजरात में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा कोंकण, गोवा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुई।
इसके साथ ही असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश। गुजरात, मराठवाड़ा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Sat, 29 Sep 2018 (19:43 IST)
Updated Date: Sat, 29 Sep 2018 (19:45 IST)